Breaking News

पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने नगर के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड में लगा पटाखा बाजार की दुकानों का निरीक्षण

Spread the love

बिसौली। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने नगर के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड में लगा पटाखा बाजार की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों का जायजा लिया, साथ ही अवैध भंडारण या बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। श्री हरेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों और पर्याप्त रोशनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन करने पर जोर दिया। श्री सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों को सतर्क रहने, किसी भी आकस्मिक घटना पर त्वरित कार्रवाई करने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान आग लगने की संभावनाएं अधिक होती हैं, इसलिए टीम को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने आमजन से सुरक्षित और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!