Breaking News

रामलीला महोत्सव नवीगंज का हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।

Spread the love

म्याऊं: रामलीला महोत्सव नवीगंज का हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। कमेटी के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया गति 2 वर्षों से रामलीला उद्घाटन की नई परंपरा के अनुसार गांव के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित लोगों द्वारा ही उद्घाटन कराया जाता है। इस पूर्व में रामलीला का उद्घाटन गांव के ही पूर्व सैनिकों द्वारा एवं पिछली वर्ष रिटायर्ड एवं वर्तमान शिक्षकों के द्वारा कराया गया था। इस बार रामलीला कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ। उद्घाटन गांव के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के द्वारा (वरिष्ठतम नागरिकों) सभी समाज के लोगों द्वारा कराया जाएगा। उद्घाटन करने वालों में वीरेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह चौहान, राजेश्वर सिंह यादव, उदयवीर सिंह चौहान, राजपाल सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह, रामेश्वर जाटव, राम भरोसे शर्मा, गंगा सहाय शर्मा, रामलाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष रामलीला कमेटी राणा प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव जगमोहन सिंह, भावेश प्रताप सिंह, मास्टर सत्यवान सिंह, सत्य प्रकाश यादव, पिंकू सिंह, संजय पहलवान, मनमोहन सिंह, बृजमोहन सिंह, पंडित प्रमोद शर्मा, मनमोहन सिंह, वीर प्रताप सिंह, हर वंश सिंह, प्रियांशु सिंह, प्रियंक सिंह आदि अनेकों सदस्य उपस्थित रहे। कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर राणा प्रताप सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!