Breaking News

बदायूं की तंग गलियों से अब ई-रिक्शा उठाएंगे कूड़ा

Spread the love

बदायूं की तंग गलियों से अब ई-रिक्शा उठाएंगे कूड़ा

शिवपाल यादव, सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फातिमा रज़ा ने दिखाई हरी झंडी

बदायूं (संवाददाता):
शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और तंग गलियों में कचरा उठान की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद बदायूं ने सोमवार को एक नई पहल की शुरुआत की। पालिका की ओर से खरीदे गए 29 ई-रिक्शा वाहनों को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फातिमा रज़ा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पालिकाध्यक्ष फातिमा रज़ा ने बताया कि ये ई-रिक्शा उन तंग गलियों से भी कचरा उठाएंगे, जहाँ बड़े वाहन नहीं पहुँच पाते। उन्होंने कहा कि “अब कोई भी गली सफाई से वंचित नहीं रहेगी। यह योजना पर्यावरण के अनुकूल है और बदायूं को स्वच्छ व हरित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”

इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य के मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार चरम पर है और किसान, गरीब व बेरोजगार परेशान हैं। देश को पूंजीपतियों के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता। समाजवादियों को जनता के हित में एकजुट होना होगा।”

सांसद आदित्य यादव ने पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि सफाई व्यवस्था के साथ लोगों को दिलों की गंदगी भी मिटानी चाहिए ताकि आपसी मोहब्बत और भाईचारा बढ़े।

इस अवसर पर सपा नेता प्रेमपाल सिंह, जवाहर सिंह यादव, साजिद नेता, अशोक खुराना, मोहतशाम सिद्दीकी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अभियंता नितिन सक्सेना, सभासद और नगर पालिका के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन फरहत सिद्दीकी ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी फिर बेस्ट, अब गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्डस

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर …

error: Content is protected !!