Breaking News

कलाबाजों ने परंपरागत नृत्य कलाओं से छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

Spread the love

कलाबाजों ने परंपरागत नृत्य कलाओं से छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर में हुआ मनमोहक सांस्कृतिक प्रदर्शन

आसफपुर (बदायूं) / संवाददाता:
स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में सोमवार को परंपरागत नृत्य कलाओं का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पुराने ढर्रे पर नृत्य कलाओं में निपुण मुख्य कलाबाज महावीर सिंह के निर्देशन में बाल कलाकार पवन, अंकित, ललित, हरीश और नरेंद्र ने देशभक्ति गीतों की धुन पर शानदार करतब दिखाए। कलाबाजों के आकर्षक प्रदर्शन ने छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य की झलक प्रस्तुत की, जिससे उपस्थित लोगों में भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व और उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाचार्य करतार सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में जहाँ पारंपरिक कलाएँ लुप्त होती जा रही हैं, वहीं ऐसे आयोजन इन कला रूपों को पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर प्रधान लिपिक सुमति पाठक, उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार, महेश पाल सिंह, अभिलाष मिश्रा, अखिलेश पाठक, शिव कुमार, श्यामसुंदर शर्मा, जयवीर सिंह यादव, रामभरोसे लाल, राहुल वर्मा, सुनील कुमार, बृजेश यादव, सितारा बी, राजीव कश्यप, देवेंद्र सक्सेना, टेक सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

(संवाददाता – दानवीर सिंह, आसफपुर)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …