Breaking News

महाकाल के जयकारों से गूंजा बिल्सी, भक्तों ने किया भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the love

महाकाल के जयकारों से गूंजा बिल्सी, भक्तों ने किया भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

बिल्सी।
नगर में सोमवार की रात शिवभक्ति का अनूठा उत्सव देखने को मिला। मोहल्ला संख्या छह, मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में श्रद्धालुओं ने महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। देर रात तक मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक से हुई। भक्तों ने जल, दूध, दही, घी और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन किया। इसके बाद महाकाल की आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।

इस मौके पर मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, अर्पित, सुमित, कुनाल, वाशु सहित अनेक भक्तों ने सेवा कार्यों में सहयोग दिया।

इधर, बंबा चौराहा के पास स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। यहां भी आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

भक्तों ने कहा कि महाकाल का श्रृंगार देखने से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …