Breaking News

डीएम और एसएसपी ने ककोड़ा मेला स्थल पर की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

डीएम और एसएसपी ने ककोड़ा मेला स्थल पर की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बदायूं।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले विख्यात ककोड़ा गंगा मेला को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने गंगा घाट, मुख्य मार्गों, स्नान स्थल और पार्किंग क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

डीएम और एसएसपी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण और जल व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (ई) अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी ककोड़ा अशोक कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!