Breaking News

बिल्सी के सतेती गांव में युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला, पोस्टमार्टम कराने से परिवार ने किया इनकार

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के सतेती गांव में सोमवार की सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों ने गांव की पूर्व दिशा में अमित चौहान के खेत में आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मृतक राहुल शाक्य (23), गजा पट्टी निवासी टैनी मौर्य का पुत्र था। वह चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का भरण-पोषण ई-रिक्शा चलाकर करता था। सोमवार सुबह वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी लाश गांव में मिली।

सूचना मिलने पर क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य एवं एसआई टेकचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि, मृतक के परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

परिवार के लोग किसी प्रकार की शिकायत नहीं कर रहे हैं। राहुल की अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!