Breaking News

बदायूँ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

Spread the love

बदायूँ, 11 नवम्बर – जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत जिले में बढ़ई, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री, सुनार, मोची और अन्य ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

आवेदन की प्रारंभिक तिथि 25 सितम्बर 2025 थी, लेकिन कम आवेदन प्राप्त होने के कारण अब अंतिम तिथि 20 नवम्बर 2025 कर दी गई है। इच्छुक आवेदक इस तिथि तक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना के लिए पात्रता में 18 वर्ष या अधिक आयु, जनपद का स्थाई निवासी होना, पारंपरिक कारीगरी से जुड़ाव का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एससी/ओबीसी वर्ग हेतु), आयु एवं आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र और नोटरी शपथ पत्र शामिल हैं। परिवार का केवल एक सदस्य ही आवेदन कर सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूँ से संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …