Breaking News

गुन्नौर: बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुसलमानों के बीच बाँटे मिष्ठान

Spread the love

गुन्नौर। राष्ट्रीय युवा वाहिनी, भारतीय जागरूक परिषद—भाजपा सहयोगी संगठन द्वारा बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का जश्न गुन्नौर कस्बे में मनाया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच मिष्ठान (लड्डू) वितरण किया और जीत की खुशी का इजहार किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि बिहार में मुसलमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ से प्रभावित होकर एनडीए को खुला समर्थन दिया, जिसके चलते ऐतिहासिक जीत हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, मौलाना साजिद सफदर ने कहा कि मोदी–योगी सरकार ने मुसलमानों को सभी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष रूप से पहुँचाया है। इसका परिणाम है कि बिहार में मुस्लिम समाज ने एनडीए को समर्थन देकर विजय दिलाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश गौतम ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए पर जो विश्वास दिखाया है, उससे स्पष्ट होता है कि केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों ने जनता को जमीनी स्तर पर सीधी सुविधाएँ पहुँचाई हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से विपक्षी गठबंधनों में हलचल मच गई है और संकेत मिल रहे हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा और मजबूत होकर पूर्ण बहुमत का रिकॉर्ड बनाएगी।

कार्यक्रम में खालिद हाफिज, जाहिद अली, साबिर अली, बिलाल खान, अमीनुद्दीन, शमशेर अली खान, आदिल सैफी, अब्दुल रहमान, शेर मोहम्मद सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि — नवनीत गांधी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!