Breaking News

बदायूँ में भव्य विज्ञान एवं आई.टी प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने प्रदर्शित किए आकर्षक मॉडल

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूँ

बदायूँ। शहर के एक विद्यालय में शनिवार को भव्य विज्ञान एवं आई.टी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचारों के प्रति रुचि और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना था।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एन.एम.एस.एन. दास कॉलेज के प्राचार्य श्री अभिषेक सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, प्रयोगों और तकनीकी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष विज्ञान, ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए।

आई.टी प्रदर्शनी में छात्रों ने कोडिंग, ऐप डेवलपमेंट, वेब डिज़ाइन और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पेश किए, जिन्हें अभिभावकों और आगंतुकों ने खूब सराहा। विद्यालय परिसर में लगभग 20 फीट लंबा विशाल मंगल यान भी प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा।

मुख्य अतिथि श्री सक्सेना ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को विकसित करती है और उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करती है।

विद्यालय की मैनेजर ज्योति सक्सेना ने कहा कि विज्ञान हमें उत्तर देने के साथ-साथ सवाल पूछने और नया करने का साहस भी देता है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे जीवनभर जिज्ञासा की लौ जलाए रखें और नए प्रयोग करते रहें। फाइनेंस डायरेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सभी छात्रों के मॉडल को देखा और उनकी सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय की पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दिनभर चले इस आयोजन ने बच्चों की प्रतिभा और विज्ञान व तकनीक के प्रति उनकी जिज्ञासा को और प्रबल किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!