Breaking News

1 दिसंबर से शुरू हो रही बिजली बिल राहत योजना

Spread the love

संवाददाता — बिसौली

एसडीओ अमित कुमार ने प्रचार टीमों को दिखाई हरी झंडी, बकायेदारों को बड़े लाभ

बिसौली। प्रदेश सरकार द्वारा 1 दिसंबर से शुरू की जा रही बिजली बिल राहत योजना को लेकर विद्युत विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी के तहत बुधवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय परिसर से एसडीओ अमित कुमार ने जागरूकता टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि यह योजना अब तक की सबसे लाभकारी और ऐतिहासिक योजना मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार उपभोक्ताओं को मूल बिल पर 25% की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही विद्युत बकायेदारों को ब्याज में 100% छूट प्रदान की जा रही है।

उन्होंने लोगों से स्वयं संपर्क कर योजना का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि यह उपभोक्ताओं के लिए अपने बकाया को निपटाने का बेहतरीन अवसर है।
एसडीओ ने यह भी बताया कि इस बार विद्युत चोरी के मामलों में जुर्माना राशि पर 50% छूट की व्यवस्था की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों में जेई मोहम्मद मियां कुरैशी, जेई संजीव वार्ष्णेय, जेई अशोक कुमार, अम्बर सिंह, कमलेश कुमार, त्रिलोकी सिंह, हरिओम, आशीष कुमार, शरद पांडे, विकास यादव, संगम चौहान, रवि शर्मा, राजेंद्र, अभय सिंह आदि शामिल रहे।

विद्युत विभाग द्वारा आगामी दिनों में क्षेत्रभर में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …