Breaking News

बदायूँ : विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की बैठक सम्पन्न

Spread the love

27 नवम्बर, बदायूँ। कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (अर्हता तिथि: 01 जनवरी 2026) के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश राय ने कार्यक्रम और तिथियों की जानकारी दी।

मुख्य विवरण:

निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन: 09 दिसम्बर 2025।

दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक।

नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, दावे और आपत्तियों का निस्तारण: 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 07 फरवरी 2026।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्जीय दलों को निर्देश दिया कि वे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से संबंधित बूथ अधिकारियों का सहयोग सुनिश्चित करें।

बैठक में संबंधित अधिकारी और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!