Breaking News

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों ने बांधी काली पट्टी, 4–5 दिसंबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान

Spread the love

संवाददाता : आई.एम. खान, बिसौली

बिसौली—
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनर तले सोमवार को बिसौली ब्लॉक परिसर में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नई व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

संघ के अध्यक्ष क्षेत्रपाल शाक्य ने स्पष्ट कहा कि माँगें माने जाने तक अधिकारी ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ-साथ विभागों द्वारा थोपे गए अन्य अतिरिक्त कार्य भी किसी कीमत पर नहीं करेंगे।

महामंत्री विकास पुरी ने कहा कि बिना आधारभूत सुविधाओं के ऑनलाइन हाजिरी थोपना अनुचित और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास विभाग के कर्मचारियों पर लगातार अतिरिक्त भार डाला जा रहा है, जो किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है।

मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 4 और 5 दिसंबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारी रैली निकालकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रपाल शाक्य, विकास पुरी, चेतेंद्र पाल, अंकुर पाराशरी, प्रिया पाल, जगदीश सिंह, प्रशांत, किशोर कुमार, सुशील कुमार, उदयवीर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!