Breaking News

विधायक आशुतोष मौर्या ने किया अधिवक्ता सचिन शर्मा के नए चेंबर का उद्घाटन

Spread the love

संवाददाता : आई.एम. खान, बिसौली

बिसौली—
तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ता सचिन शर्मा के नए अधिवक्ता चेंबर का शुभारंभ विधायक आशुतोष मौर्या, ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर गजेन्द्र यादव, तथा तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही अधिवक्ताओं और न्यायिक समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्या ने अधिवक्ता सचिन शर्मा को शुभकामनाएँ देते हुए सभी अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और ऐसे अवसर उनकी पेशेवर प्रगति में नई ऊर्जा भरते हैं।

कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से—
आशीष गर्ग, प्रभाकर शर्मा लिट्टे, भुवनेश शर्मा भानु, हरिओम पाराशरी, बृजेश पाल (पार्षद नगर निगम बरेली), अनूप शर्मा (अध्यक्ष, तहसील बार एसोसिएशन), राजेश भारद्वाज, अल्ताफ हुसैन, राजेश सक्सेना, मयंक पाठक, अवनीश शर्मा, प्रिंस सक्सेना, सुधीर उपाध्याय, मुकेश शर्मा, कमल सक्सेना, ऋषभ मिश्रा, विपनेश पाठक, वीरेंद्र यादव, जोगेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम गरिमामयी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। ✦


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …