बदायूं। बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पनौड़ी में सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था और उसकी ओर कोई भी नजर नहीं डाल रहा था, वहीं जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह का काफिला वहां से गुजर रहा था। उसी समय उनकी नजर सड़क किनारे पड़े इस घायल युवक पर पड़ी। घायल युवक को देखकर तुरंत एसएसपी ने अपना काफिला रूकवाया और उसे उठवाकर अस्पताल इलाज के लिए भिजवा दिया।
युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के उपरान्त एसएसपी ने उसके घर वालों को सूचना दी और उसके बाद एसएसपी और एसपी देहात अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
Check Also
श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love बदायूं। कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों …
Budaun Amarprabhat