Breaking News

बदायूं में गौवंश संरक्षण की मांग को लेकर बरेली मंडलायुक्त से मिली टीम

Spread the love

संवाददाता : गोविन्द देवल, बदायूं

बदायूं। शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल त्रिवेदी ने जिले में गौवंश पर हो रहे अत्याचार के प्रति चिंता जताते हुए बरेली मंडलायुक्त से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि बदायूं जिले में लगातार गौकशी की घटनाएँ हो रही हैं और हजारों की संख्या में गौवंश सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं, जो न सिर्फ जनस्वास्थ्य के लिए खतरनाक है बल्कि सामाजिक व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय है।

इस अवसर पर उनके साथ अभय पंडित, राज त्रिवेदी, पप्पू, सोनी, राज भारद्वाज, वीरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!