Breaking News

गंगा दीन इंटर कॉलेज में स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन

Spread the love


संवाददाता – गोविन्द देवल

बदायूं। गंगा दीन इंटर कालेज, गूरा नवीगंज में भारत स्काउट और गाइड संस्था द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने अपने तंबुओं का शहर सजाकर उत्साह और अनुशासन का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और कहा कि परिश्रम से जीवन सार्थक और समर्थ बनता है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा के शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं होता। उत्कृष्ट चिंतन और सद्भाव से हर कार्य को संभव किया जा सकता है और महान लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

स्काउट वर्ग:

प्रथम – डा. एपीजे अब्दुल कलाम टोली

द्वितीय – जय हिंद टोली

तृतीय – सरदार भगत सिंह टोली

गाइड वर्ग:

प्रथम – कल्पना चावला कंपनी

द्वितीय – नारी एकता

तृतीय – नारी शक्ति कंपनी

सांत्वना पुरस्कार – माँ दुर्गा शक्ति कंपनी

सम्मान और पुरस्कार वितरण

शिक्षक अवधेश कुमार, गोपाल कृष्ण और मुकेश चंद्र निर्णायक रहे। वरिष्ठ शिक्षक अर्जुन सिंह और योगेंद्र तिवारी ने विजेता टोलियों के बच्चों को गोल्ड मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्काउट शिक्षक दीपक शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मो. आमिर खां, देवेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, राम मोहन, सत्यवीर, आसिफ अली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा …