Breaking News

पेंपल गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, शराब दुकान के सेल्समैन प्रमोद कश्यप की मौके पर मौत

Spread the love

बगरैन/बदायूँ। संवाददाता सुमित कुमार

वज़ीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेंपल के निकट देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक प्रमोद कश्यप की अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बगरैन चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर वज़ीरगंज थाना भेज दिया।

मृतक की पहचान प्रमोद कश्यप पुत्र प्रहलाद कश्यप, निवासी आंवला शाही, जिला बरेली, के रूप में हुई है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रमोद कश्यप फैजगंज स्थित एक शराब दुकान में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे।

हादसा उस समय हुआ जब प्रमोद देर शाम दुकान बंद करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से बरेली स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह पेंपल गांव के पास पहुँचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही बगरैन चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण करते हुए पंचनामा भरा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश में जुट गई है।

प्रमोद कश्यप की असामयिक और दर्दनाक मौत से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!