Breaking News

बिल्सी: उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना शिविर का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। नगर क्षेत्र समेत ग्राम जरावन, हथरा, नागरझूना और बनकोटा में मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ओटीएस योजना एवं बकाया जमा कराने को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं और योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने मौके पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया और सभी से अपील की कि वे योजना का समय रहते लाभ अवश्य उठाएं। शिविर में कुल 218 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया और विभाग ने करीब साढ़े 18 लाख रुपये की बकाया राशि भी जमा कराई।

इस अवसर पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक चलेगी लू; 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा*

Spread the love*लखनऊ…* *यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 …

error: Content is protected !!