Breaking News

बिल्सी: इटावा-मैनपुरी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों और व्यापारियों में खुशी

Spread the love

बिल्सी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के रामपुर डिपो द्वारा बिल्सी होते हुए इटावा-मैनपुरी के लिए शुरू की गई नई रोडवेज बस सेवा से क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में खुशी की लहर है। लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

एआरएम राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे रामपुर से रवाना होगी। मार्गक्रमण इस प्रकार है: 11 बजे मुरादाबाद, 12:20 बजे चंदौसी, 1 बजे बिसौली, 1:40 बजे बिल्सी, 2:50 बजे कासगंज, 3:40 बजे एटा, 5 बजे मैनपुरी, 6 बजे सैफई होते हुए शाम 6:30 बजे इटावा पहुंचेगी। इटावा पहुंचने के बाद यह बस फर्रुखाबाद व बरेली होते हुए रामपुर वापस जाएगी और अगली सुबह पुनः इसी रूट से इटावा के लिए प्रस्थान करेगी।

व्यापारियों का कहना है कि इस बस सेवा से बिल्सी समेत आसपास के क्षेत्रों का इटावा, मैनपुरी, एटा और कासगंज से सीधा संपर्क स्थापित हुआ है, जिससे व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विशेषकर गल्ला व्यापारियों को इससे काफी लाभ होने की उम्मीद है।

नगर के गल्ला व्यापारी लोकेश बाबू वाष्र्णेय ने मांग उठाई है कि बस की वापसी भी इटावा से बिल्सी, चंदौसी, मुरादाबाद होते हुए सीधे रामपुर की जाए, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने रामपुर से आगरा के लिए भी एक नई रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!