संवाददाता: आई एम खान बिसौली (बदायूं)
बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव कालूपुर में लंबे समय से विवादित चले आ रहे चकमार्ग गाटा संख्या 4/0, रकबा 0.193 हेक्टेयर का तहसील प्रशासन की टीम ने सीमांकन कराकर चकरोड पर मिट्टी डलवाने का कार्य संपन्न कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सीमांकन एवं कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, राजस्व निरीक्षक शादाब अली, लेखपाल संदीप कुमार, सचिन भाटी, आदित्य कुमार तथा ग्राम प्रधान मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
चकमार्ग की पैमाइश के समय ग्रामीण पक्षकार काली चरण, गोविंद सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। बताया गया कि यह चकमार्ग काफी समय से विवाद का विषय बना हुआ था, जिससे आम जनमानस को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जनहित से जुड़ी इस समस्या के समाधान के लिए नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने सक्रियता दिखाते हुए कड़ा कदम उठाया और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत चकमार्ग को स्पष्ट कराकर उस पर मिट्टी डलवाने का कार्य कराया।
इस संबंध में जानकारी स्वयं नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव द्वारा दी गई।
Budaun Amarprabhat