Breaking News

मिशन शक्ति के तहत अमरिया में छात्राओं को किया गया जागरूक

Spread the love

#

ब्यूरो चीफ: आकाश पाठक | अमर प्रभात | पीलीभीत

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर थाना अमरिया महिला सुरक्षा केंद्र की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए महिला संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना है। जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!