Breaking News

सहसवान: जलनिकास विवाद में महिला पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान | सहसवान, बदायूं

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली में एक महिला को जलनिकास विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया गया।

पीड़िता नेहा पत्नी अरमान ने बताया कि उनका पति ड्राइवर है और अक्सर बाहर रहता है। वह अपने मायके गांव भवानीपुर खल्ली में आई हुई थी। आरोपितों का उनके माता-पिता से जल निकास को लेकर विवाद चल रहा था।

घटना 27 नवंबर की सुबह दस बजे की है, जब आरोपित लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और नेहा पर हमला कर घायल कर दिया।

पीड़ित ने फरहाना, अयान, आलम और आमिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंसूरपुर मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। थाना स्वार पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !!