Breaking News

जंगली सूअर के हमले में वन दरोगा गंभीर घायल

Spread the love

सूअर पकड़ने के प्रयास के दौरान हुआ हादसा, बरेली रेफर
संवाददाता | बदायूं
बदायूं में गुरुवार दोपहर जंगली सूअर के हमले में वन विभाग के दरोगा शिवम प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के सिरसौली गांव की है। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से गांव के जंगल में एक जंगली सूअर देखा जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों के अनुसार सूअर अंधा है और खेतों की ओर जाने वाले किसानों पर अचानक हमला कर देता था। आहट मिलते ही वह आक्रामक हो जाता था।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूअर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वन दरोगा शिवम प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सूअर को पकड़ने और गांव को सुरक्षित कराने की मांग की है। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!