Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शहीद उधम सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

बदायूं — संवाददाता
बदायूं। रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के प्रांगण में महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के अमर शहीदों के बलिदान, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से अवगत कराते हुए उनके भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह एवं शिक्षकगण द्वारा शहीद उधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह के जीवन संघर्ष, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद उनका ऐतिहासिक संकल्प, लंदन मिशन और ‘राम मोहम्मद सिंह आज़ाद’ नाम के माध्यम से दिए गए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश पर प्रकाश डाला।
डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने कहा,
“शहीद उधम सिंह का अदम्य साहस, धैर्य और देश के प्रति अटूट समर्पण आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।”
विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा,
“शहीद उधम सिंह का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, निर्भीकता और सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है, जो सदैव हमें कर्तव्यपथ पर अग्रसर करता रहेगा।”
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह, अकैडमिक हेड सी. के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित रूबी मौर्य, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा, रागिनी मिश्रा, टिंकल जैन, पारसचंद्र, विश्वदीप शर्मा, खेल शिक्षक अंजलि सिंह, नाहिद सैफी, साक्षी सिंह, अफसन सिद्दीकी, रश्मि शर्मा, प्रिया सैनी, निकिता गुप्ता, सिद्धान्त, अनामिका सक्सेना, तैबाफ़ात्म अलियतारिक, समरीन, हर्षित शर्मा, अदिति, अनम अंसारी सहित शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
श्रद्धा और देशभक्ति से ओत-प्रोत यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हुआ और शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देकर संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!