बिल्सी। उपखंड बिल्सी के गांव कुदारनी, बेहटा गुंसाई, हथरा एवं वनकोटा में विद्युत विभाग की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का उपभोक्ताओं को अच्छा लाभ मिल रहा है। शुक्रवार को आयोजित पंजीकरण शिविर में कुल 220 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कर इसका लाभ लिया। इस दौरान विभाग में करीब 23 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई।
एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत बकाया बिजली बिलों में छूट का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते योजना में पंजीकरण कर इसका लाभ उठाएं, ताकि निर्धारित समयावधि में उन्हें राहत मिल सके।
शिविर के दौरान अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, राजेश कुमार, कुंवरपाल, बिलाल अली आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat