Breaking News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो से गांव में तनाव, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। संवाददाता गोविंद देवल
विकासखंड कादरचौक के थाना कादरचौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूरपुर से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम नूरपुर निवासी साजिम पुत्र नाजिम सहित तीन युवक “डॉन भाई 786” नामक सोशल मीडिया आईडी से लगातार ऐसे वीडियो अपलोड कर रहे हैं, जिन्हें भड़काऊ बताया जा रहा है। इन वीडियो के कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है और लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना कादरचौक पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
वहीं इस पूरे मामले पर थाना कादरचौक पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …