Breaking News

पंजाब नैशनल बैंक शाखा में सुरक्षा जांच, पुलिस ने ली गहन तलाशी

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्यारे खां और पीआरडी जवान मदन लाल ने स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक ने बैंक परिसर में मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की और शक के आधार पर गहन तलाशी भी ली। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात सागर द्विवेदी के साथ देव रस्तोगी, प्रगति मिश्रा, रजनीश कुमार यादव, प्रदीप सिंह, विक्रम सिंह, राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से की गई।
रिपोर्ट: दानवीर सिंह, आसफपुर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …