Breaking News

बिसौली : रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को इस कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और समस्त स्टाफ ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के कानूनी पहलुओं की जानकारी भी दी गई। प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है, जिससे पूरा जीवन अंधकारमय बन सकता है। उन्होंने सभी से सक्रिय सहभागिता के साथ बाल विवाह का अंत करने का आह्वान किया।
अन्य वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!