Breaking News

बिसौली : विद्या मंदिर रोड पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव

Spread the love

बिसौली। नगर के विद्या मंदिर रोड स्थित परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का सातवां जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन सोनू केटर्स द्वारा हरिनाम कीर्तन मंडल के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नगर के कृष्ण भक्त बड़ी संख्या में एकत्र हुए और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। हरिनाम संकीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।
समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान के बाल रूप की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सुरेश चंद्र, विनोद कुमार, अनिल शर्मा, बबलू गुप्ता, योगेंद्र, मुकेश शर्मा, प्रवेश श्रीवास्तव, महेंद्र कोली, मनोज यादव, मुकेश शंखधार, अनुपम गुप्ता, प्रदीप उर्फ गप्पू, बीरू गुप्ता, एड. पवन, धर्मेंद्र, कृष्णा गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …