Breaking News

बिल्सी क्षेत्र में लगे बिजली विभाग के शिविर, 80 बकाएदारों का ओटीएस में पंजीकरण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र के गांव नागरझूना, सैदपुर और वजीरगंज में शनिवार को बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही उनका समाधान किया गया।
शिविर में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना तथा बकाया जमा कराने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय रहते योजना का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर के दौरान कुल 80 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग द्वारा करीब 11.50 लाख रुपये की बकाया धनराशि मौके पर ही जमा कराई गई।
इस अवसर पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, बिलाल अली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!