Breaking News

मुजरिया में पुलिस मुठभेड़, हत्या के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। थाना मुजरिया क्षेत्र में हत्या की घटना के वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना मुजरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बितरोई रोड से बगुला नगला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें धूम सिंह पुत्र नवाब सिंह निवासी ग्राम इस्माईलपुर मेमडी के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा अभियुक्त आकाश पुत्र मटरू निवासी ग्राम कुडराखरसाई थाना दातागंज ने आत्मसमर्पण कर दिया।
दोनों अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो अदद तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल अभियुक्त धूम सिंह को उपचार के लिए सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त थाना मुजरिया पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 02/2026 से संबंधित बताए जा रहे हैं।
इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह के नेतृत्व में थाना मुजरिया पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!