Breaking News

रमज़ानपुर में गूंगे शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी, देश में अमन-चैन की दुआ

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
रमज़ानपुर स्थित हज़रत गूंगे शाह बाबा सरकार की दरगाह पर शनिवार को अकीदत और एहतराम के साथ चादरपोशी व गुलपोशी की रस्म अदा की गई। इस मौके पर इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड, इंडिया के चेयरमैन एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी अपने साथियों के साथ दरगाह पर हाज़िर हुए।
दरगाह पर हाज़िरी के दौरान मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी और उनके साथ मौजूद लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ-साथ स्वार्थ से दूर रहने की दुआ मांगी। चादरपोशी के बाद माहौल पूरी तरह रूहानी हो गया और ज़ायरीन ने बाबा की दरगाह पर मत्था टेककर मन्नतें मांगीं।
इस अवसर पर दरगाह के ज़िम्मेदारों ने मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी सहित सभी मेहमानों को चादर उड़ाकर सम्मानित किया और दुआओं से नवाज़ा। कार्यक्रम में साहिबे आलम, अशफ़ाक, शैखु, अहमद परवेज़ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दरगाह परिसर में पूरे आयोजन के दौरान शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!