Breaking News

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (रजि.) का 9वां स्थापना दिवस बदायूँ जिला इकाई कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन जिला कार्यालय गायत्री भवन, जवाहरपुरी, सिविल लाइन बदायूँ में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष योगेश पुरी एवं जिला महामंत्री सीमा खान ने की। इस अवसर पर संगठन की जिला इकाई से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ केक काटकर संगठन का 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा केक खिलाकर खुशी साझा की।
स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों और समाज में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, जिला महामंत्री सुनील यादव, जिला सचिव पंकज यादव, सतीश चंद्र गुप्ता, रामनिवास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कादरचौक खूब सिंह, ब्लॉक मेंबर नेत्रपाल सिंह, अनीता शर्मा, विनीता शर्मा, मीरा, अनुपम, सहाना, फरहीन खान, फरहा खान, लक्ष्मी, सोनी, विनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!