बदायूँ, अमर प्रभात।
अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी
बदायूँ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूँ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में विभिन्न शिक्षा बोर्डों—उत्तर प्रदेश बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड—से मान्यता प्राप्त सभी संचालित माध्यमिक विद्यालयों में उक्त अवधि के दौरान पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
हालांकि, जिन विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) कार्य हेतु लगाई गई है, वे कार्मिक अपने दायित्वों का नियमानुसार निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों में मतदान बूथ अवस्थित हैं, वे विद्यालय खुले रहेंगे।
प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। शीतलहर के चलते यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Budaun Amarprabhat