Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर “सड़क सुरक्षा अभियान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, उनके संभावित समाधानों तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से परहेज करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सुरक्षित रहकर समाज में भी सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित करें।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण अनुशासित, प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!