Breaking News

बिसौली में बेखौफ चोरों का तांडव, मोबाइल शोरूम से 30 लाख से अधिक की चोरी!

Spread the love


बदायूँ/बिसौली। संवाददाता आई एम खान
बिसौली नगर में चोरों ने बीती रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर के अटल चौक चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर बिल्सी रोड स्थित भुवनेश कम्युनिकेशन मोबाइल शोरूम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
दुकानदार के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर खुला मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से 30 लाख रुपये से अधिक कीमत के महंगे मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के इरादे से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले लिया, जिससे पुलिस को शुरुआती जांच में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
इस बड़ी चोरी की घटना के बाद बिसौली के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त इलाके में स्थित दुकान से इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!