Breaking News

बिल्सी में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, 125 गरीबों को मिली ठंड से राहत

Spread the love


संवाददाता गोविंद देवल
बिल्सी। गुरुवार को शाहबाद–कछला हाईवे स्थित जैन मंदिर पदमांचल पर अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति संगठन की ओर से ठंड से बचाव के लिए गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत कुल 125 जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड में राहत मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सागर रहे। इनके अलावा ट्री मैन प्रशांत जैन, जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन एवं ग्रीन मैन देव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि समाज के साधन-संपन्न लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए, जिससे ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को सहारा मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती आ रही है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यक्रम जारी रहेंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कवि विष्णु असावा, देव ठाकुर, अमन वार्ष्णेय, टिंकू गुप्ता, टीटू यादव, रचना देसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!