Breaking News

जैम पोर्टल से होगा औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन, बदायूँ के चार औद्योगिक आस्थान शामिल

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविंद देवल
जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में उद्योग निदेशालय के अंतर्गत विकसित राजकीय औद्योगिक आस्थानों एवं मिनी औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूखण्डों व शेडों का आवंटन अब जैम पोर्टल के माध्यम से फारवर्ड ई-ऑक्शन प्रक्रिया द्वारा एकीकृत रूप से किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर प्रथम चरण में प्रदेश के पश्चिमांचल क्षेत्र के जनपदों में स्थापित औद्योगिक एवं मिनी औद्योगिक आस्थानों को शामिल किया गया है। इस क्रम में जनपद बदायूँ के औद्योगिक आस्थान सालारपुर, मिनी औद्योगिक आस्थान उझानी, सहसवान एवं बिसौली में स्थित रिक्त भूखण्डों व शेडों के आवंटन हेतु जैम पोर्टल पर बिड जारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यमी ऑक्शन बिड संख्या 29097 के माध्यम से जेम पोर्टल (www.gem.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की समयावधि 06 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी 19 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक होगी।
इसके पश्चात 10 प्रतिशत ईएमडी जमा करने की तिथि 27 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। ईएमडी धनराशि की स्क्रूटनी 02 फरवरी से 04 फरवरी 2026 तक की जाएगी। वहीं नीलामी बोली की प्रक्रिया 05 फरवरी 2026 अपरान्ह 02 बजे से 06 फरवरी 2026 अपरान्ह 02 बजे तक संपन्न होगी।
उपायुक्त उद्योग ने जनपद के इच्छुक उद्यमियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर जैम पोर्टल पर पंजीकरण कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लें और औद्योगिक विकास में सहभागिता करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!