Breaking News

जनसुनवाई पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, बदायूँ जनपद प्रदेश में प्रथम

Spread the love

बदायूँ। मा० मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के संबंध में माह दिसम्बर-2025 का मूल्यांकन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया। इस मूल्यांकन में जनपद बदायूँ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा० बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के 22 थानों में से 21 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार जनपद बदायूँ को कुल 135 में से 135 अंक प्राप्त हुए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
अंकों के विवरण के अनुसार संदर्भों की मार्किंग/अग्रसरण में अधिकतम 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए। माह दिसम्बर में कोई भी संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में नहीं गया, जिस पर अधिकतम 20 में से 20 अंक मिले। संतुष्ट फीडबैक के आधार पर 30 में से 30 अंक, उच्चाधिकारी गण द्वारा किए गए श्रेणीकरण में 20 में से 20 अंक तथा मा० मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए श्रेणीकरण में 10 में से 10 अंक अर्जित किए गए।
इसके अतिरिक्त रैंडम श्रेणीकरण में 10 में से 10 अंक, उच्चाधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही में 10 में से 10 अंक, जनता दर्शन फीडिंग में 10 में से 10 अंक, प्रोफाइल अपडेशन में 5 में से 5 अंक तथा अधिकारी द्वारा फील्ड विजिट रिपोर्ट में 10 में से 10 अंक प्राप्त कर जनपद ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० बृजेश कुमार सिंह द्वारा नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज एवं आईजीआरएस यूनिट की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनपद की इस उपलब्धि को प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!