Breaking News

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 660 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता : | लखनऊ
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की बाराबंकी सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीएन टीम ने 660 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक केआईए सोनेट कार भी जब्त की गई है।
सीबीएन के अधीक्षक महेश प्रताप ने बताया कि गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाराबंकी सेल की टीम ने नगराम रोड, मोहनलालगंज क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान लाल बंगला, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर निवासी बलराम राजपूत पुत्र रामपाल राजपूत को मौके से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी की केआईए सोनेट कार की ड्राइवर सीट के नीचे से 660 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को लखनऊ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है। सीबीएन की टीम आरोपी से जुड़े नेटवर्क और नशा तस्करी के अन्य पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी मजबूती मिली


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!