Breaking News

सहसवान में कोहरे और ठंड के बीच यातायात जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को दी सुरक्षा की सीख

Spread the love

सहसवान (बदायूं)। संवाददाता डॉo राशिद अली खान
बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने रविवार, 11 जनवरी 2026 को सहसवान के शहवाजपुर पुलिस चौकी चौराहे पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने वाहन चालकों को सर्दी और कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और कम दृश्यता के कारण होने वाले हादसों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
सोसाइटी ने युवाओं से विशेष अपील की कि वे वाहन हमेशा धीमी गति में चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें। इसके अलावा वाहनों पर रिफ्लेक्टर (रेडियम पट्टी) लगाने के महत्व को भी समझाया गया, ताकि खराब मौसम में वाहन दूर से दिखाई दें और दुर्घटना की संभावना कम हो।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाहिद अली खान, डॉ. राशिद अली खान, काशिफ खान, अनवर खान, सहसवान प्रभारी सुरेश कुमार त्यागी और सुमित सिंह की उपस्थिति रही। आर.टी.एम. सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा खान के नेतृत्व में मुशीर अली, नीशू खान, आज़म हुसैन, लाइबा खान, अबीर, साहिब और जुनैद ने सड़क पर चल रहे आमजन को रोककर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट समय-समय पर समाजहित में इस प्रकार के अभियान चलाती रहती है। संस्था का मानना है कि थोड़ी सी सावधानी और नियमों का पालन करके अनमोल जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
सौजन्य: आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!