Breaking News

सहसवान में शाहीन स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन, ग्रामीण छात्रों को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर

Spread the love

सहसवान। संवाददाता डॉo राशिद अली खान
अल हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी, सहसवान में शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में शाहीन स्कॉलरशिप परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह स्कॉलरशिप परीक्षा कक्षा 9–10 (NEET/JEE फाउंडेशन), कक्षा 11–12 इंटीग्रेटेड कोर्स और NEET रिपीटर्स बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
परीक्षा केंद्र पर सुव्यवस्थित व्यवस्था, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखी गई। छात्रों के लिए शांत, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिससे वे बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें। परीक्षा के दौरान निगरानी और सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
अल हफीज़ एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधन ने बताया कि शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस देशभर में NEET एवं IIT की तैयारी के लिए एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम है। सहसवान में इस पहल से क्षेत्र के छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। स्कॉलरशिप परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
प्रबंधन ने यह भी बताया कि इस बार स्कॉलरशिप परीक्षा का विशेष फोकस सहसवान के ग्रामीण क्षेत्रों पर रखा गया था। आगामी द्वितीय शाहीन स्कॉलरशिप परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में सहसवान शहर को केंद्रित करते हुए आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल छात्रों और उनके अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बड़े और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के चेयरमैन कलीमुल हफीज़ ने सभी परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!