Breaking News

बिसौली में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अचानक आग, दुकानदार हुआ बुरी तरह आर्थिक नुकसान में
बिसौली, संवाददाता: आईएम खान।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित श्री राधे गोविंद इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग और उठते धुएं को देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोस के दुकानदारों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी और बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई।
हालांकि, तब तक दुकान में रखा सारा कीमती सामान नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस घटना से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। दुकानदार ने आगे कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की मांग की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!