Breaking News

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

दवाई लेने निकले युवक को मारी टक्कर, पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार
बदायूं। घर से दवाई लेने के लिए निकले एक युवक की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद आनन-फानन में परिजन घायल युवक को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया।
परिजनों के अनुसार मृतक युवक की शादी मात्र छह माह पूर्व ही हुई थी। वह नोएडा में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और तीन दिन पहले ही नोएडा से घर आया था। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!