Breaking News

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता को लेकर बैठक आयोजित

Spread the love

बगरैन (बदायूं)। 18 जनवरी को बदायूं के विरुआवाड़ी मंदिर से निकलने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता को लेकर बिसौली तहसील के गांव बगरैन में विश्व हिंदू महासंघ के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने खुले मंच से पदयात्रा को तन, मन, जन और धन से सहयोग करने का ऐलान किया।
जिलाध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने कहा कि यह पदयात्रा हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। इससे हिंदू समाज संगठित होकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसी विशेष जाति या धर्म से संबंधित नहीं है, बल्कि समस्त सनातनियों की एकता का प्रतीक है। महासंघ की ओर से यात्रा की सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रेहरी तैनात की जाएगी और प्रमुख मार्गों पर फ्लैक्स भी लगाए जाएंगे।
यात्रा प्रमुख आचार्य पं. श्री मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने बताया कि पदयात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रशासनिक अनुमति के अनुसार यात्रा विरुआवाड़ी मंदिर से सुबह प्रारंभ होगी। यात्रा पथिक चौक से टिकटगंज बड़ा बाजार होते हुए खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया चौक से गुजरते हुए लालपुल के रास्ते गंगातट कछला पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत, सम्मान और भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सनातनी लोग मौजूद रहे और पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!