बदायूँ में 18 दिनों में 71226 सदस्य भाजपाइयों ने बनाये- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर 02 सितंबर से पूरे जिले में चल रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रुपाणी व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने की।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा भाजपा ने 2014 के संकल्प पत्र में जो भी वायदे किए थे उन सभी को पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल की केंद्र सरकार चली जिसमें अनेक ऐसे कठोर निर्णय हुए जो 70 सालों से अटके पड़े थे। भाजपा के लोग पहले नारा लगाते थे हम सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे। हमने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दी। जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। वह सारा का सारा है। भाजपा सरकार में धारा 370 खत्म करके जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए स्वतंत्रता दी है। भाजपा कार्यकर्ता का तो एक ही मूल मंत्र है कि जिएंगे तो देश के लिए और मरेंगे तो देश के लिए। भाजपा सदस्यता अभियान के माध्यम से नए-नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करेगी। सदस्यता अभियान में बदायूँ का लक्ष्य प्रति विधानसभा 01 लाख और पूरे जनपद में 6 लाख का लक्ष्य है। बदायूँ में 18 दिनों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम करके 71336 सदस्य बना दिए हैं। जो बड़ी उपलब्धि है। सभी कार्यकर्ता सदस्यता के तय समय में जनपद बदायूं के लक्ष्य को पूरा करेंगे, तभी पार्टी सशक्त और मजबूत होगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा सदस्यता अभियान पार्टी का बड़ा अभियान है। सदस्यता के उपरांत संगठन में बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का पार्टी का चुनाव होना है। जिसमें हमारी नई बूथ समिति, मण्डल समितियाँ तैयार की जायेगी। सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें, इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाये। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं जनपद के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी और अनुभवी है। निश्चित तौर पर हम अपने लक्ष्य को तय समय में पूरा करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज मसीह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, संदीप चौहान, रचना शंखधार और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat