Breaking News

श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर में बसंतोत्सव, हकीकत राय बलिदान दिवस व नेताजी जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस, धर्म रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर बालक हकीकत राय का बलिदान दिवस एवं मां भारती के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान अलंकार रस्तोगी, पूजा रस्तोगी, सिद्धार्थ काश्यप, ओम प्रकाश वैश्य एवं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार रहे। यज्ञ संपादन पंडित बृजेश मिश्रा एवं प्रवेश मिश्रा ने कराया।
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देशभक्ति पूर्ण जीवन एवं धर्म व देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर बालक हकीकत राय के बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवीन शिशुओं का पाटी पूजन कर विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। बसंतोत्सव के उपलक्ष्य में प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन अनुज सक्सेना ने किया। इस मौके पर तरन वैश्य, अनीता गुप्ता, राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार, अनुज पटेल, दिनेश कुमार शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …