Breaking News

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का विधिविधान से पूजन

Spread the love


बिल्सी। सतेती–वजीरगंज मार्ग स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती का विधिविधान से हवन एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने यज्ञ में आहुति देकर मां सरस्वती से ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना की।
विद्यालय के डायरेक्टर पीडी सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी का दिन विद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी को मां सरस्वती का स्मरण कर शिक्षा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि मां सरस्वती शिक्षा की अधिष्ठात्री देवी हैं और बसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा-अर्चना करना सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। यह दिन ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों का संदेश देता है।
इस अवसर पर विद्यालय की एमडी डॉ. निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह सहित रंजीत सिंह, वीना सिंह, कमलेश कुमारी, अनम सैफी, सपना माहोर, शानू सिंह, शिवि चौहान, वीना कुमारी, शालू शंखधार, कंचन तोमर, तुलसी शर्मा, शिल्पी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!