Breaking News

बदायूं में गलत दिशा और मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 26 ई-रिक्शा जब्त

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। बदायूं में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम और उपनिरीक्षक यातायात आर. एल. राजपूत के नेतृत्व में रॉन्ग साइड वाहन चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 49 वाहनों का चालान किया गया।
साथ ही परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत 26 ई-रिक्शा जब्त किए गए, जिनकी फिटनेस समाप्त थी, बीमा नहीं था और टैक्स जमा नहीं किया गया था। इन वाहनों को पुलिस लाइन में खड़ा किया गया। सभी चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वाहनों का टैक्स जमा कराएं, बीमा और फिटनेस का स्लॉट प्राप्त करें, तभी ई-रिक्शा रिलीज़ किए जाएंगे।
इस अभियान में परिवहन विभाग के चालक और सिपाही, साथ ही यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक और आरक्षी भी मौजूद रहे। कार्रवाई से जिले में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!